फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1855 students left the Home Guard recruitment exam on the first day.

Maharajganj News: पहले दिन 1855 ने छोड़ी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

Sun, 26 Apr 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
1855 students left the Home Guard recruitment exam on the first day.
पहली पाली में 962 तो दूसरे में 893 गैरहाजिर
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर शुचिता का लिया जायजा
महराजगंज। शुचिता के व्यापक प्रबंध के कारण पहले दिन होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा कुल 1855 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। पहली पाली में 962 तो दूसरी पाली में 893 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर शुचिता का जायजा लिया।
सीसीटीवी की निगरानी में शनिवार जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी के जरिये आनलाइन रखा गया जिससे निगरानी जनपद स्तर से लेकर राज्य स्तर तक रखी गई। साथ ही इस परीक्षा में केंद्र पर भी कंट्रोल रूम के प्रबंध रहे जहां से प्रत्येक कक्षा की गतिविधि पर नजर रखी गई।
विज्ञापन

पहले पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से थी लेकिन परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व अन्य जांच प्रक्रियाओं के जरिये सुबह 8:30 बजे से ही प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केंद्र को 09:30 बजे तक प्रवेश दिए गये और 30 मिनट शेष रहते ही परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए। परीक्षार्थी अपने साथ लाया बैग, मोबाइल व अन्य गैजेट सुरक्षित रख सकें इसके लिए सभी केंद्रों पर इंतजाम रहे जिसका उपयोग उन परीक्षार्थियों ने किया जो परिजनों के साथ नहीं आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा व्यवस्था का जायजा डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने शिव जपत सिंह कालेज भिटौली का किया जहां 104 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट से वार्ता कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि किसी प्रकार की लापरवाही शुचिता निर्धारण के प्रति न बरती जाए। पहली पाली के लिए पंजीकृत 4320 की जगह 3358 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में नामांकित 4321 अभ्यर्थियों में से 893 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम व एसपी ने दूसरी पाली में जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में ए और बी ब्लाक की परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
चौक रूट पर पहली पाली में दो बार दौड़ी रोडवेज
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने व तय समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए रोडवेज की बसों ने भी जिम्मेदारी निभाई। चौक में बने केंद्र दिग्विजय नाथ कालेज तक अभ्यर्थियों को पहुंचने में असुविधा न होने पाए इसके लिए महराजगंज रोडवेज बस स्टेशन से दो बसें पहली पाली में दो बार आई और गई। पहली बस सुबह सात बजे तो दूसरी 07:30 बजे गई वहीं घुघली रूट पर पहली पाली में चार रोडवेज बसें संचालित हुई व दूसरी पाली में भी इतनी ही बसें अभ्यर्थियों को लेकर केंद्र तक गई। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि यह सुविधा अभ्यर्थियों के लिए रविवार व सोमवार भी उपलब्ध होगी।
वर्जन
परीक्षार्थियों ने बताया सहज थे प्रश्न
शाम की पाली में परीक्षा देने के लिए दोपहर एक बजे पहुंच गया था, लेकिन बायोमेट्रिक में विलंब के कारण दो बजे के बाद जीएसवीएस केंद्र में दाखिल हुआ। समान्य ज्ञान के प्रश्न थे जो बहुत कठिन नहीं कहे जा सकते।

-नूर आलम, गोरखपुर
-----
समान्य ज्ञान व समसामयिक गतिविधि पर आधारित प्रश्न पूछे गये थे जो सहज थे जिससे कोई परेशानी जैसी स्थिति नहीं उत्पन्न होने पाई।
-मनीषा सरदारनगर
--------------
परीक्षा देने भाई के साथ गोरखपुर से आए लेकिन रास्ते में विलंब के कारण महराजगंज इंटर कालेज केंद्र पर दोपहर 02:20 पर पहुंचे, तुरंत ही प्रवेश मिल गया। प्रश्न सहज आए थे।
प्रीतिमा, गोरखपुर
-------------------
बाक्स
पहली व दूसरी पाली केंद्रवार गैरहाजिर
केंद्र - प्रथम - द्वितीय
-एंग्लो घुघली- 52-54
-दिग्विजय चौक- 94-115
-आंबेडकर महाविद्यालय- 106-102
-जीएसवीएस- 111-90
-जीजीआईसी धनेवा-108-94
-पालीटेक्निक पुरैना- 60-60
-पीजीसी ए- 110-105
-पीजीसी बी- 111-93
-महामाया- 48-41
-एमआईसी- 58-37
-शिव जपत सिंह - 104-102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed