फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विकास का गुजरात माडल खोखला: हार्दिक

विकास का गुजरात माडल खोखला: हार्दिक

Sat, 27 Apr 2019 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
विकास का गुजरात माडल खोखला: हार्दिक
विकास का गुजरात मॉडल खोखला : हार्दिक
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के नामांकन में शामिल हुए कांग्रेस नेता
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भाजपा लाख ढोल पीटे पर हकीकत यह है कि देशभर के किसान और नौजवान उससे नाराज हैं। किसानों को न तो उनकी उपज का सही दाम मिल रहै है और न ही युवाओं को रोजगार। सिर्फ गुजरात में पांच हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं, जबकि 55 लाख युवा बेरोजगार हैं। आश्चर्य तो यह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी गुजरात मॉडल के नाम पर वोट मांग रहे हैं। यह मॉडल ही खोखला है। ये बातें कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने पार्टी प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत के नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

शहर के एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में हार्दिक पटेल ने कहा कि लोगों ने भाजपा उम्मीदवार को को पांच बार विजयी बनाया, लेकिन वे अपनी सरकार से भी यहां की जनता के लिए कुछ नहीं करा पाए। खेतों में गन्ने सूख रहे हैं, किसान परेशान हैं, लेकिन सांसद चुप्पी साधे बैठे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मौजूदा सांसद को अपनी इस चुप्पी का किसानों को हिसाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों के लिए अलग से बजट आएगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा, सरकारी विभागों में खाली पद भरे जाएंगे और सबके साथ न्याय होगा। पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। कहा, पीएम का गुजरात मॉडल खोखला है। कहा कि सीएम के घर के बगल के जिले में गन्ना किसान परेशान हैं और वे चुनाव प्रचार में मस्त हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने की अपील की। कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो गांव, गरीब, किसान और नौजवान के साथ न्याय होगा। दो लाख तक का फसली ऋण माफ होगा और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed