{"_id":"5cbf6a45bdec2256d212c692","slug":"181556048453-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल व्यवस्था के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल व्यवस्था के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल व्यवस्था के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
ठीक से पढ़ाई न होने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। राजा रत्न सेन इंटर कॉलेज के छात्रों ने परिसर में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके अलावा पढ़ाई भी ठीक ढंग से नहीं हो रही है। आसपास के लोगों के समझाने पर छात्र शांत हुए।
मंगलवार को विद्यालय में पढ़ने आए कक्षा दस के छात्र सुल्तान, अमौर, राजन, आबिद, जुल्फेकार, सुनील चौहान आदि ने बताया कि पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है। कार्यालय भी समय से नहीं खुलता है। स्कूल में शौचालय बदहाल है। इसके अलावा पेयजल की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। छात्र गोपाल पासवान का कहना था कि स्कूल में कभी-कभी दो घंटी ही पढ़ाई होती है। अन्य समय में खाली बैठकर समय गुजारना पड़ता है। छात्रों की समस्याओं के प्रति स्कूल प्रशासन गंभीर नहीं है। शिकायत करने पर भी कोई बात नहीं सुनता है। ऐसी ही व्यवस्था रही तो भविष्य चौपट हो जाएगा। प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार मणि का कहना कि कार्यालय नहीं खुलने का आरोप निराधार है। विद्यालय में पेयजल व शौचालय की व्यवस्था ठीक हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच में आरोप सही मिले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।