फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पानी सप्लाई के चक्कर में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप

पानी सप्लाई के चक्कर में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 09 Apr 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पानी सप्लाई के चक्कर में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप
पहले पेयजल आपूर्ति ठप, फिर गुल हो गई बिजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कस्बे के लोगों को सोमवार के दिन पहले पानी की आपूर्ति ने परेशान किया फिर उसके बाद विद्युत सप्लाई ठप रही। अधिकतर घरों की पानी टंकियां सूख गई। विद्युत आपूर्ति करीब दस घंटे तक बाधित रही। इससे तेल मिल, आटा चक्की, वाटर सप्लाई, बिजली दुकानदार परेशान रहे।

कस्बे में सप्लाई देने वाले पानी की पाइप स्टेट तिराहा बाईपास स्थित वार्ड नंबर चौदह पोखरा टोला के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे ठीक करने के लिए नगर पंचायत कर्मचारियों ने जमीन में बिछाई गई पाइप को ठीक करने के लिए खुदाई शुरू कर दी, लेकिन कर्मचारियों ने जब फटे हुए पाइप की मरम्मत करने के लिए खुदाई शुरू की। वहीं पर 11 हजार वोल्ट की मुख्य सप्लाई का पोल लगा था। पोल और गड्ढ़े काफी नजदीक होने के कारण विद्युत पोल का झुकाव एक तरफ हो गया। इससे पोल गिरने की आशंका बन गई। खतरे को भांपते हुए नगर पंचायत कर्मियों ने इसकी सूचना आननफानन में विद्युत निगम को दी। इस वजह से कस्बे की आधे हिस्से में दिनभर विद्युत सप्लाई ठप कर दी गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14, 4, 8, 2 और 7 सहित अन्य मोहल्ले के लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता तुषार सिंह ने बताया कि पाइप की मरम्मत के बाद देर रात बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नगर पंचायत अधीशासी अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही मरम्मत पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed