फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत 19-58-36

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत 19-58-36

Fri, 08 Mar 2019 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत 19-58-36
हादसे में घायल महिला की मौत
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर बाईपास के ओवरब्रिज पर बुधवार को हुए हादसे में एक महिला व उसके बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए थे। इस बीच इलाज के दौरान गुरुवार को हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने पुरंदरपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार की रात मोहनापुर बाईपास ओवरब्रिज पर कार एवं बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में बाइक सवार सुनील (21) निवासी मनिकापुर, माया (37) निवासी पुरंदरपुर एवं इनके पुत्र संजीत (6), सुधीर (18) निवासी धानी ढाला घायल हो गए। साथ ही राधे (28) निवासी जनकपुर कोठी कंपियरगंज भी घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। इन सभी को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां माया की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गुरुवार को इलाज के दौरान माया की मौत हो गई। एसओ पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed