{"_id":"5c1fd8afbdec22569632f559","slug":"181545590959-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृत्व बंदना योजना प्रदेश रैंकिंग में जिला पांचवे पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृत्व बंदना योजना प्रदेश रैंकिंग में जिला पांचवे पायदान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृत्व वंदना योजना में पांचवें स्थान पर जिला
अक्तूबर में प्रदेश में 10वें नंबर था जनपद
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दिसंबर माह में स्वास्थ्य मिशन निदेशक ने लखनऊ में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रदेश स्तरीय रैंकिग की समीक्षा की। जिसमें महराजगंज जनपद प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। इससे पहले अक्तूबर जब इस योजना की समीक्षा हुई थी तो प्रदेेश में जिला 10 वें स्थान पर था।
एक अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक के लिए जिले को कुल 20152 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभ दिए जाने का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष हर तीसरे माह में योजना की समीक्षा होती रही। अक्तूबर माह में प्रदेश स्तरीय समीक्षा हुई तो जिला 10 वें स्थान पर था। अब जबकि दिसंबर माह में रैंकिंग हुई तो प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में जिले को पांचवां स्थान मिला है।
सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने बताया कि अप्रैल 2018 से 22 दिसंबर तक जिले में 17799 लोगों को योजना का लाभ मिला है। दिसंबर माह में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के कुल 1796 लोगों को योजना का लाभ मिला है। प्रदेश स्तरीय बैठक में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद व जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह गए थे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह ने बताया कि रैंकिग में पहले स्थान पर श्रावस्ती, दूसरे मऊ, तीसरे पर महोबा, चौथे पर सीतापुर व पांचवें स्थान पर महराजगंज है। उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम को योजना के बेहतर तरीके से संचालन के निर्देश दिए हैं। ताकि अगली समीक्षा में जिले को पहले पायदान पर लाया जा सके।