{"_id":"5bf2fb85bdec2269685b1622","slug":"181542650757-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली नाले में गिरी चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली नाले में गिरी चालक की मौत
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोल्हुई (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के सोनबंदी जिगिनिहा मार्ग पर सोमवार शाम साढ़े पांच बजे राजपुर गांव से दक्षिण पुल के पास एक ट्राली ट्रैक्टर नाले में पलट गई, जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी दशरथ 40 जलौनी की लकड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर जिगीनहां जा रहे थे। ट्राली ट्रैक्टर लेकर जैसे ही राजपुर पुल के पास पहुंचे। चढ़ाई अधिक होने से नियंत्रण खो बैठे और नाले में गिर गए। ट्रैक्टर के नीचे दबने के कारण मौके पर ही दशरथ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने घटना स्थल पहुंच कर किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा कर शव को बाहर निकाला। मौके पर कोल्हुई पुलिस की टीम भी पहुंच कर मदद में जुट गई।