फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नीव तक प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर मिलेगी 2 16-57-39

नीव तक प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर मिलेगी 2 16-57-39

Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नीव तक प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर मिलेगी 2 16-57-39
प्रधानमंत्री आवास निर्माण पर मिलेगी 90 दिन की मजदूरी
विज्ञापन

बोले पीडी, योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू कराने का दिया गया है निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए जिले के सभी ब्लॉकों में कुल 1444 लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत प्रथम किस्त की रकम भेजी गई है। सभी बीडीओ को योजना के लाभार्थियों यथाशीघ्र आवास निर्माण का काम शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।

परियोजना निदेशक राजकरन पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में नींव स्तर तक का काम पूरा किए जाने पर लाभार्थी को मनरेगा के तहत 28 दिन की मजदूरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले में कुल 3561 आवास बनाए जाने हैं। इस योजना के लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त 40 हजार रुपये भेजकर आवास निर्माण का काम नींव स्तर तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। दीवार बनने के बाद द्वितीय किस्त 70 हजार रुपये लाभार्थियों को छत व प्लास्टर बनवाने के लिए दिए जाते हैं। इसके बाद खिड़की, दरवाजे लगवाने के लिए तृतीय किस्त 10 हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा योजना के लाभार्थियों को मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी कुल 15750 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने लाभार्थियों का आह्वान किया कि जल्द से जल्द आवास निर्माण शुरू कराकर नींव स्तर तक काम पूरा कराएं। ताकि 15 दिन की मजदूरी लाभार्थियों के खाते में भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed