{"_id":"5b2be9314f1c1b634d8b7cab","slug":"181529604401-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पोखरी तो कही ग्रामसभा की भूमि पर मिला अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पोखरी तो कही ग्रामसभा की भूमि पर मिला अतिक्रमण
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
आम लोगों को पेश आ रही है परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। डीएम के निर्देश पर 15 जून को जिला और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने 91 गांवों में स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसमें 21 गांवों में कही पोखरी तो कही ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। निरीक्षण में गांवों में 137 हैंडपंप रिबोर योग्य व 60 मरम्मत योग्य पाए गए।
सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा सप्ताह में एक दिन चिह्नित गांवों का स्थलीय सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान अधिकारी गांवों में शौचालयों के निर्माण की प्रगति, बंद पड़े हैंडपंपों को चालू किए जाने, वरासत, पेंशन के अलावा ग्राम सभा की सड़कों, चकमार्ग व ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण की जांच कर रहे हैं। बीते 15 जून को अधिकारियों ने जांच की तो 21 स्थानों पर अतिक्रमण की सूचना प्राप्त हुई। इसमें कुछ लोगों द्वारा पोखरी तो कुछ लोग चक मार्ग पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जांच में कुल 137 हैंडपंप रिबोर योग्य मिले जबकि 60 हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पडे़ हैं। सत्यापन के दिन तक की रिपोर्ट के अनुसार गांवों में 249 शौचालयों के निर्माण कराए जा रहे थे। कई गांव ऐसे भी हैं, जहां धनाभाव के कारण शौचालयों के निर्माण बंद मिले। सत्यापन के बाद संबंधित विभागों को पत्र भेजकर 30 जून तक कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जांच में फिर कमी मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।