{"_id":"59aef4124f1c1b66078b46ea","slug":"181504637970-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में एक और युवक की उल्टी-दस्त से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में एक और युवक की उल्टी-दस्त से मौत
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। अंबेडकरनगर वार्ड में बीते कुछ दिनों से फैली उल्टी-दस्त के प्रकोप से बीती रात मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान एक और युवक की मौत से बीते 17 दिनों में उल्टी-दस्त से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। डॉक्टरों का मानना है कि गंदगी और दूषित जल पीने से संक्रामक रोग बढ़ रहे है। सहमे वार्डवासी इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को दोषी ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां जाम पड़ी हैं।
गंगवलिया निवासी झगरू (32) बीते एक हफ्ते से अंबेडकरनगर वार्ड में अपनी बहन गुड़िया के घर आया था। सोमवार की सुबह झगरू को अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गई। प्राइवेट अस्पताल से जिला अस्पताल भेज दिया। पड़ोस के अजय ने बताया कि झगरू कुछ दिनों से पीलिया से पीड़ित था। सोमवार सुबह उल्टी दस्त-शुरू हुई तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। फिर मेडिकल कालेज गोरखपुर में देर रात साढ़े ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।
मंगलवार को वार्ड के तमाम लोग साफ-सफाई में जुट गए। हरिकेश यादव, विकेक कुमार, राजा मिश्रा, दीपक मिश्रा, अरुण चौधरी, उमाशंकर यादव, कन्हैया श्रीवास्तव, सोनू कुमार, पप्पू, विनोद यादव, जितानू का कहना था कि नगर पालिका साफ-सफाई का कोरम पूरा कर रही है। वार्ड में अब भी कई जगहों पर कूड़े के ढेर हैं। नालियां जाम पड़ी हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में उल्टी-दस्त के दो मरीज भर्ती
नौतनवां। अंबेडकरनगर वार्ड में फैली उल्टी-दस्त की चपेट में सोमवार देर रात दो लोग और आ गए। ज्योति गौड़ (20) एवं रोहित विश्वकर्मा (19) को अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गई। परिजन उसे पीएचसी ले गए। डॉक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि दोनों मरीजों की हालत में सुधार है।
डॉक्टरों की टीम ने 246 लोगों की जांच की
नौतनवां। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को भी परसोहिया मुहल्ले में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवाएं एवं क्लोरीन की गोली, ओआरएस के पैकेट व ब्लिचिंग पाउडर बांटा। डा. एमपी सोनकर, डा. संदीप कुमार सिंह, डा. जेपी चौधरी, फार्मासिस्ट दिलीप सिंह, बीएचडब्लू अभय चौधरी, राम दयाल गौतम, रामसुभा्ष ने महिलाओं, बच्चों एवं पुरूषों सहित कुल दो सौ छियालिस मरीजों की जांच की। जिसमें से कुछ लोगों को दस्त, बुखार एवं पेट दर्द की शिकायत थी। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौरिया टोले पर दो सौ छह मरीजों की जांच की थी। डा. एमपी सोनकर ने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने एवं उबाला हुआ पानी पीने की अपील की है।
उल्टी दस्त से तीन बीमार
पुरन्दरपुर। मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव करमहवा बुर्जग में उल्टी दस्त की चपेट में आने से तीन लोगों का इलाज स्थानीय समरधीरा चौराहा पर चल रहा है। रानी (35), धीरज (06) व अकाली (70) उल्टी-दस्त की चपेट में हैं। इनका इलाज स्थानीय डाक्टर के यहां चल रहा है।