फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   174 unfit school vehicles running on the road

Maharajganj News: सड़क पर दौड़ रहे 174 अनफिट स्कूली वाहन

Fri, 15 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
174 unfit school vehicles running on the road
महराजगंज। जिले में 174 स्कूल वाहन बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं। इससे बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। विभाग कई बार इन्हें नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी इनकी सेहत पर असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल 872 स्कूली वाहन संचालित होते हैं। इसमें स्कूल बस, मैजिक आदि शामिल हैं। इनमें से 174 स्कूली वाहन ऐसे हैं, जिनका फिटनेस फेल है। यदि एक सप्ताह के अंदर अपने वाहन का फिटनेस नहीं कराए तो इन वाहनों के पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उप संभागीय परिवहन निरीक्षक आरडी प्रसाद ने बताया कि विभाग की ओर से वाहन स्कूली वाहनों का फिटनेस कराए जाने के लिए नोटिस भेजा गया है। अब जांच में फिटनेस फेल मिलने वाले वाहनों के पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


वाहनों की समय समय पर जांच जरूरी
स्कूल में नौनिहालों को ले जाने वाले वाहनों की जांच जरूरी होता है। फिटनेस जांच के समय विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहन के इंजन, बाडी, फर्स, सीट बेल्ट, जीपीएस, इमरजेंसी गेट, अग्निशमन यंत्र, फस्ट एड बाक्स है या नहीं सहित अन्य विंदुओं की जांच की जाती है। जांच में सभी मानकों को पूरा करने वाले वाहनों का फिटनेस किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed