{"_id":"5cab9362bdec222aaf37d09e","slug":"171554748258-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं सफाई कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि, सफाई कर्मी निलंबित
सकरदीनही में मतदाता जागरूकता चौपाल में डीएम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गेड़हवां के टोला सकरदीनही में मतदाता जागरूकता चौपाल में डीएम ने मतदाता सूची ठीक नहीं मिलने पर डीएम ने ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। गांव में गंदगी होने और सफाईकर्मी के नदारद रहने पर उसे निलंबित करने के निर्देश दिए।
सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक सगरदीनही गांव पहुंचे डीएम अमरनाथ उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने मतदाता सूची का मिलान और जांच की। जांच में सूची अपूर्ण पाए जाने और सूची को पढ़कर नहीं सुनाए जाने के कारण ग्राम सचिव मनोज प्रजापति को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव में गंदगी फैली हुई है। सफाईकर्मी गांव में नहीं आता है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने सफाईकर्मी रामअधार गुप्ता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौजूद ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुल देव भट्ट, सीओ रणविजय सिंह, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, इंपेक्टर गजेंद्र राय आदि मौजूद रहे।