{"_id":"5c2a7028bdec222d51418c79","slug":"171546285096-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने मिल गेट पर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। गड़ौरा चीनी मिल चालू किए जाने व किसानों तथा श्रमिकों का मिल गेट धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य व मिल श्रमिकों के बकाए वेतन का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
धरने के चौथे दिन काफी संख्या में क्षेत्र के गन्ना किसान गड़ौरा चीनी मिल गेट पहुंचे और मिल चालू कर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए जमकर नारेबाजी की। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर मिश्र ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों व मिल श्रमिकों के बकाए का भुगतान कर चीनी मिल चालू नहीं कर देता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सिसवां केन यूनियन के चेयरमैन राजेश्वर त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि अविलंब मांगें पूरी नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान ठूठीबारी के पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह, रवि प्रताप शुक्ला, राकेश दूबे, राजकुमार मिश्र, गजानन मिश्र, आदित्य त्रिपाठी, रुद्रदेव दूबे, मणिन्द्र प्रताप राय, धर्मेंद्र पटेल, अमरीश मिश्रा, मोहन चौधरी, संगीता देवी, हीरा देवी, मेवाती देवी, रवि शुक्ला, गजानन मिश्र आदि मौजूद रहे।