फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   इंटरनेट सेवा बाधित होने से कार्यालय में काम प्रभावित

इंटरनेट सेवा बाधित होने से कार्यालय में काम प्रभावित

Sun, 16 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेट सेवा बाधित होने से कार्यालय में काम प्रभावित
इंटरनेट सेवा बाधित होने से कार्यालय में काम प्रभावित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एक सप्ताह से भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवा बाधित होने से सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का काम प्रभावित हो रहा है। इंटरनेट सेवा बाधित होने से न केवल जन सामान्य का काम नहीं हो पा रहा है बल्कि राजस्व प्राप्ति भी प्रभावित हो रही है। इस मामले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारती ने भारत संचार निगम लिमिटेड को पत्र लिखकर इंटरनेट सेवा को प्राथमिकता के आधार पर सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि एआरटीओ कार्यालय की इंटरनेट सेवा खराब होने से करीब एक सप्ताह से कार्य बाधित है। डीएल व अन्य किसी कार्य से एआरटीओ कार्यालय में आने वालों को इंटरनेट सेवा सुचारु होने के इंतजार में दिन भर बैठना पड़ता है। इसका मुख्य कारण यह है कि अब सभी कार्य ऑनलाइन होते हैं और ऐसे में लोगों को शुल्क आदि के भी भुगतान में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

पत्र में एआरटीओ ने यह भी लिखा है कि विभाग को दिसंबर माह में करीब 3.50 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन इंटरनेट सेवा बाधित होने की वजह से एक पखवारे में लक्ष्य के सापेक्ष मुश्किल से करीब 30 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति हो सकी है। जन सामान्य की सुविधाओं व राजस्व प्राप्ति को गंभीरता से लेते हुए इंटरनेट सेवा ठीक कराया जाना जरूरी है। इस संबंध में भारत संचार निगम लिमिटेड के जूनियर टेलीकॉम अफसर एसके मिश्रा का कहना है कि सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय को दो लिंक दिए गए हैं। एक ओएफसी का तथा दूसरा रेडियो फ्रिक्वेंसी का है। ओएफसी में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिसे ठीक कराने के लिए गोरखपुर सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed