{"_id":"5bf43dfdbdec2269b262f998","slug":"171542733309-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षकों ने दिया धरना
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
धरना देते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के राजस्व निरीक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रमुख सचिव को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन भेजा। धरने को संबोधित करते हुए राजस्व निरीक्षकों ने कहा कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षक संवर्ग शासन, परिषद के सबसे कर्मठ, अनुशासित एवं विश्वसनीय संवर्गों में से एक है। लेकिन शासन राजस्व निरीक्षकों के हितों की अनदेखी कर रहा है। अपनी जायज मांगों को पूरा करने के लिए राजस्व निरीक्षकों ने कई बार आवाज उठाई, शासन प्रशासन स्तर से उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है, जिससे राजस्व निरीक्षकों में निराशा है।
इसी क्रम में राजस्व निरीक्षक संघ ने सोमवार को धरना देने का निर्णय किया है। निरीक्षकों की मांग है कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षक संवर्ग की अंतिम ज्येष्ठता सूची प्रकाशित की जाए। राजस्व निरीक्षकों का यात्रा भत्ता 3000 रूपया प्रतिमाह किया जाए। राजस्व निरीक्षकों को बैठने के लिए कार्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाए। रिक्त पढ़े पदों पर अविलंब तैनाती की जाए। धरना पर बैठने वाले राजस्व निरीक्षकों में अब्दुल क्यूम, योगेंद्र ओझा, रूदल प्रसाद, अताउल्लाह, मगरू गुप्ता, अनिरूद्ध पटेल, अशोक पटेल, रविंद्रनाथ पाठक, हरी प्रकाश, उत्तरी चंद, ओमप्रकाश लाल, प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन