{"_id":"5b9026d7867a557fa9001964","slug":"171536173783-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जलजमाव से बढ़ी दुश्वारियां, सरकारी कार्यालय भी पानी से घिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जलजमाव से बढ़ी दुश्वारियां, सरकारी कार्यालय भी पानी से घिरा
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं, परेशानी बढ़ी
कई विभागों के कार्यालय परिसर में भी बारिश का पानी भरा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बारिश के कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। जगह-जगह सड़कों व गलियों में तो पानी भर ही गया है, कई विभागों के कार्यालय परिसर में पानी भर गया है। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पानी से घिरा गया है। जरूरी कार्यों के लिए आने वालों को बुधवार को लौटना पड़ा। राजीव नगर मोहल्ले में बांस बल्ली का पुल बनाकर लोग आने जाने को विवश हैं। करीब दर्जन भर घरों के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, सफाई के अभाव में जाम पड़ी नालियों का पानी सड़कों पर फैल गया है। कई जगह नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। गंदा पानी सड़कों पर फैल जाने से दुर्गंध के कारण आसपास के लोग परेशान हैं।
नगर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बारिश के बाद हुए जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे खराब हालत राजीव नगर मोहल्ले की है। इस मोहल्ले में ऑफीसर्स कालोनी के बगल से होकर जाने वाला रास्ता पानी से डूबा है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मोहल्ले मेंरहने वाले पवन कुमार वर्मा कहते हैं कि बडे़ नाले के बहाव बंद है। इससे पानी सड़क पर बह रहा है। यहीं हाल मोहल्ले में अन्य स्थानों का है। जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय भी पानी से भरा है। कार्यालय जाने में कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कार्यालय से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हालत यह है कि कोई अगर कार्यालय आता है तो वापस चला जाता है। कार्यालय का एक कमरा बारिश में टपकता है। यहीं हाल जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय परिसर के गोदाम का है। यहां भी जलभराव है। एसपी कार्यालय के पीछे पानी जमा है। बीएसए कार्यालय परिसर में भी सड़क कीचड़ युक्त हो गई है। अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव का कहना है कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। नगर वासियों की समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर है।