{"_id":"5b7c602d42c79246325492d6","slug":"171534877741-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज पक्षी का बसेरा,धनेश से धनी हुआ सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज पक्षी का बसेरा,धनेश से धनी हुआ सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारस, धनेश से बढ़ी सोहगी बरवा की सुंदरता
- साल भर में पक्षियों की संख्या में 36 फीसदी हुई बढ़ोतरी
- वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सर्वे रिपोर्ट से हुआ खुलासा
प्रवीण कुमार पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सोहगी बरवा वन्य जीव अभ्यारण सैलानियों के लिए अब और सुंदर हो गया है। यहां पाए जाने वाले धनेश और सारस पक्षी की संख्या में एक साल में 33 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे अभ्यारण को सारस की संख्या के आधार पर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वन विभाग के अफसराें का कहना है कि पक्षियों की संख्या बढ़ने से अभ्यारण देखने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा।
अभयारण में पक्षियों की संख्या जानने के लिए मई में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम यहां आई हुई थी। टीम ने यहां सर्वे कर वन्य विभाग को रिपोेर्ट भेजी है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष सारस की संख्या 569 थी। जो कि इस वर्ष बढ़कर 761 हो गई है। अभ्यारण में इनके घोंसले भी 36 स्थानों पर देखे गए हैं। वहां इस पक्षी के अंडे भी नजर आए हैं। वन विभाग संख्या बढ़ने पर सतर्क है। उसने स्थानीय अफसरों को इनकी सुरक्षा के लिए निर्देश भी दिए हैं।
सारस के अलावा धनेश पक्षियाें की संख्या में भी इजाफा हुआ है। हालांकि, इनकी संख्या का आंकड़ा नहीं है लेकिन जगह-जगह इनके घोंसले और अंडे दिखाई देने से वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ऐसा अनुमान लगाया है। धनेश पक्षी की यहां ग्रे हार्नबिल और ओरिएंटल दो प्रजातियां पाई जाती हैं। इस पक्षी की चोंच लंबी और नीचे की ओर घूमी होती है और अमूमन ऊपर वाली चोंच के ऊपर लंबा उभार होता है। इसकी खूबसूरती के कारण यहां आने वाले सैलानी इन्हें कैमरे में कैद करना नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने कहते हैं कि पक्षियों की संख्या में वृद्धि होना अभ्यारण के लिए अच्छे संकेत हैं। इससे यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में वृद्धि होगी।