फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अपूर्ण पीएम आवासों को 15 अगस्त तक पूर्ण कराने का निर्देश

अपूर्ण पीएम आवासों को 15 अगस्त तक पूर्ण कराने का निर्देश

Thu, 02 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अपूर्ण पीएम आवासों को 15 अगस्त तक पूर्ण कराने का निर्देश
‘15 अगस्त तक पीएम आवास पूरा कराएं बीडीओ’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने सभी बीडीओ को पत्र भेजकर वर्ष 2016-17 व 2017-18 में अपूर्ण 843 पीएम आवासों को अब तक पूर्ण न कराए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की चेतावनी भी दी है।
उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में कुल 14716 आवास बनाए जाने थे। इनमें से अभी तक 843 आवासों के निर्माण का काम पूरा नहीं हो पाया है। जिले के सभी बीडीओ को पत्र लिखकर अधूरे पड़े आवासों को 15 अगस्त तक पूरा कराने की हिदायत दी गई है। बीडीओ से प्रतिदिन की प्रगति की रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। इस कार्य में उदासीनता बरते जाने पर संबंधित बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। योजना के तहत लाभार्थियों को प्रथम किस्त भेजने, मस्टर रोल जारी करने सहित आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक सभी लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि भेजने का निर्देश दिया गया था, लेकिन योजना के तहत केवल सदर, पनियरा, परतावल और फरेंदा ब्लॉक के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजे जाने की ही स्वीकृत मिली है। बृजमनगंज के 84, धानी में 58, लक्ष्मीपुर में 107, सदर में 28, मिठौरा में 38, नौतनवां में 29, निचलौल में 30, फरेंदा में 11 और सिसवां में 30 लाभार्थियों के खाते में फंड ट्रांसफर का आदेश अभी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 1796 लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त भेजी गई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा आवास निर्माण कराने में रुचि नहीं ली जा रही है। आज तक संबंधित लाभार्थियों के जमीन का नक्शा व फोटो अपलोड कराने का कार्य नहीं कराया गया है। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पीएम आवासों की स्वीकृति के लिए संबंधित दस्तावेज कार्यालय को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed