फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जानलेवा बनी सिसवा नगर की सड़क, मरम्मत की दरकार

जानलेवा बनी सिसवा नगर की सड़क, मरम्मत की दरकार

Tue, 24 Jul 2018 11:59 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा बनी सिसवा नगर की सड़क, मरम्मत की दरकार
धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत सिसवां की क्षतिग्रस्त सड़क जानलेेवा बन गई है, जिसकी मरम्मत कराया जाना बेहद जरूरी है। बरसात के मौसम में तो इस सड़क पर चलना दूभर हो गया। सड़क मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को नगर के सभासद राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। पत्रक देकर सड़क मरम्मत की मांग की। सभासद ने पत्र में कहा है कि नगर के वार्ड नंबर 5 व 13 के बीच एक साल पहले इंटरलाकिंग सड़क बनवाई गई, मगर यह सड़क साल भर के भीतर ही टूूट कर गड्ढ़े में तब्दील हो गई, जिस पर आए दिन लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। बरसात का मौसम आ गया है, सड़क की मरम्मत न होने से नगर वासियों व राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। जनहित में सड़क की अविलंब मरम्मत कराई जाए। पत्रक देने वालों में बलराम दूबे, सूरज पांडेय, अविनाश, जितेंद्र, रंजीत केसरी, सोनू, राजबीर भट्ट आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed