{"_id":"5b366e804f1c1bf67a8b7cb6","slug":"171530293888-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के स्कूलों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के स्कूलों पर कसा शिकंजा
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद न मिलने स्थित में अर्थदंड वसूलने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करीब 555 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय धड़ल्ले से चल रहा है। विद्यालय संचालक बेहतर शिक्षा देने के नाम पर भारी भरकम फीस बसूलते हैं। लेकिन बच्चों को मानक के अनुरूप सुविधा नहीं मिलती है। गत अप्रैल व मई माह में बेसिक शिक्षा विभाग से व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया इसमें कई स्कूलों में मान्यता पांचवी तक थी तो आठवीं की कक्षाएं तथा जूनियर हाईस्कूलों में इंटर तक की कक्षा संचालित मिली थी। अभियान के तहत 481 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने की कार्रवाई की गई है। कई गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालक बच्चों से भारी भरकम फीस वसूलना शुरू कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने बताया कि बीते अप्रैल व मई माह में जांच में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने के लिए नोटिस दिया गया था। कुछ स्कूलों को बंद कराया गया। बंद कराए गए स्कूल पून: संचालित मिले तो 12 स्कूलों से अर्थ दंड भी लिया गया था। दो जूलाई से अभियान चलाकर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच होगी और अगर पून: गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित मिले तो अर्थ दंड के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।