फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एटीएम में आग से बचाव का इंतजाम नहीं

एटीएम में आग से बचाव का इंतजाम नहीं

Wed, 23 May 2018 11:46 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में आग से बचाव का इंतजाम नहीं
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन

महराजगंज। नकदी के निकासी के लिए बैंकों के अलावा एटीएम बूथों पर भी हर रोज खाताधारकों की भीड़ उमड़ती है। एटीएम सुरक्षा की लिहाज से एजेंसियों ने करोड़ों खर्च कर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और गार्डों की तैनाती की है। लेकिन आग से निपटने का कोई इंतजाम नहीं है। अग्निशमन यंत्र न होने से लाखों की करेंसी आग के मुहाने पर है। आग लगने पर बड़ा नुकसान हो सकता है।

शहर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ बडौदा, केनरा बैंक, बैंक आफ इडियां, ओरियंटल बैंक ऑफ कार्मस सहित 12 के अधिक एटीएम लगे हैं। इसके अलावा जिले में तमाम स्थानों पर एटीएम लगे हैं। हर रोज करीब एक करोड़ के नकदी की निकासी खाताधारक करते होंगे। एटीएम बूथ में लाखों की करेंसी होने से एजेंसियों ने सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। आनलाइन मॉनीटरिंग के लिए करोड़ो खर्च कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इलेक्ट्रानिक लॉक वाले गेट लगवाए हैं। यह एटीएम कार्ड लगाने पर खुलता है। तमाम एटीएम में यह लाक भी खराब हो चुका है। इससे गेट खुले रहते हैं। अगर आग लग जाए तो नगदी को बचा पाना मुश्किल होगा। एटीएम में आग से बचाव को लेकर बरती जाने वाली उदासीनता से लोगों में गुस्सा भी है। (भारतीय स्टेट बैंक) लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव का कहना है कि खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जल्दी ही इसकी जांच पड़ताल कर प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed