{"_id":"5a12d86a4f1c1bf2538be05a","slug":"171511184490-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विकास रथ यात्रा को लेकर भाकियू ने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विकास रथ यात्रा को लेकर भाकियू ने की चर्चा
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की जिला इकाई के पदाधिकारियों की सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में किसान विकास रथ यात्रा निकालने का निर्णय भी लिया गया।
संगठन के जिलाध्यक्ष पीयूष सिंह ने आरोप लगाया कि पनियरा विकास खंड के सोहसा गांव निवासी राजेश कुमार गोड़ का अनुसूचित जाति का प्रमाण नहीं बनाया जा रहा है, इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। साथ ही आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। बैठक में किसानों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। तय किया गया कि भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख महासचिव की अगुवाई में किसान विकास रथ यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में रथ यात्रा निकालने को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान नीरज कुमार मिश्र, गुगुन कुमार पटेल, राजेंद्र सिंह, राजकिशोर चौहान, राजेश कुमार गोड़, प्रभुराम भगत, जनार्दन प्रसाद, अरविंद, बाबूलाल, शैलेंद्र दुबे, बलराम साहू आदि मौजूद रहे।