फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ मुड़िला का युवक

ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ मुड़िला का युवक

Sun, 22 Oct 2017 06:30 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हुआ मुड़िला का युवक
महराजगंज। छठ पूजा के लिए चेन्नई से कमाकर घर लौट रहे मुड़िला निवासी एक युवक लखनऊ से गोरखपुर के बीच ट्रेन में बाराबंकी के पास जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने युवक के पास मौजूद नगदी, बैग, कपड़े व मोबाइल फोन आदि ले लिया और उसके साथ मारपीट भी की। रविवार को अर्धबेहोशी की हालत में युवक को नौतनवां पीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नौतनवां से सटे मुड़िला गांव निवासी संतोष कुमार निषाद (36) चेन्नई में एक कंपनी में काम करते हैं। छठ पर्व अपने परिवार के साथ मनाने के लिए वह दो अन्य साथियों के साथ 16 अक्टूबर को तमिलनाडु एक्सप्रेस से झांसी पहुंचे। झांसी से वह ट्रेन से लखनऊ आए। जहां से वह भोर में गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। जब ट्रेन बाराबंकी पहुंची तो ट्रेन में सवार चार से पांच की संख्या में युवकों ने पांच सौ रुपये की मांग की और ट्रेन से उतार देने की धमकी देने लगे। जिसे देने से उन लोगों ने मना कर दिया। अस्पताल में इलाज करा रहे संतोष का कहना था कि बाराबंकी के बाद ट्रेन में उनके व साथियों के साथ क्या हुआ, उन्हें पता नहीं है। उनका कहना था कि जहरखुरान उनके पास मौजूद दस हजार रुपये, परिवार के सदस्येों के नए कपड़े व कंपनी से मिली एक बैग व मोबाइल फोन लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित के चचेरे भाई मनोज कुमार का कहना था कि दीपावली के दिन से ही वह लोग परेशान थे कि उनका भाई 16 अक्टूबर को ही ट्रेन से चला लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल का स्विच भी आफ था। किसी अनहोनी की आशंका परिजन परेशान थे। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग नौतनवां कस्बे से पहले बरवांकला रेलवे हाल्ट किसी को छोड़ने गए थे। उन लोगों ने देखा कि संतोष अर्ध बेहोशी की हालत में बैठा हुआ है और शरीर पर चोट के निशान हैं। इसके बाद उसे नौतनवां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि गोरखपुर से नौतनवां जाने वाली डेमो ट्रेन में किसी ने बैठा कर उसे बरवांकला उतार दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed