फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बडे भू-माफियाओं को चिन्हित कर दर्ज करावे एफआईआर

बडे भू-माफियाओं को चिन्हित कर दर्ज करावे एफआईआर

Wed, 09 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बडे भू-माफियाओं को चिन्हित कर दर्ज करावे एफआईआर
महराजगंज। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. रजनीश दूबे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान भू-माफिया को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई का फरमान सुनाया। करीब छह घंटे तक चली बैठक में प्रमुख सचिव ने शासन की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं और अभियान की बिंदुवार समीक्षा की। राजस्व वसूली में ढिलाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. रजनीश दूबे ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के लिए अफसरों की पेच कसी। एंटी भू-माफिया अभियान को लेकर सख्त प्रमुख सचिव ने अवैध अतिक्रमण को हर हाल में तत्काल हटवाने की हिदायत दी। कहा कि विशेष अभियान चला कर पहले भू-माफिया को चिन्हित करें और उनके साथ सख्ती से पेश आएं। प्रत्येक तहसील में कम से कम दो बडे़ भू-माफिया चिन्हित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं और उसे नजीर बनाएं ताकि अवैध कब्जेदारों के हौसले पस्त हों। अतिक्रमणकारियों की पहचान के लिए सिंचाई, वन विभाग, पीडब्लूडी, नगर पंचायत व नगर पालिका के अलावा ग्राम सभाओं की सार्वजनिक भूमि से कब्जे हटवाने के लिए उपजिलाधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारी चाहे कितना भी बड़ा आदमी क्यों न हो, उसे कार्रवाई की जद में लाएं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने बेहतर चिकित्सकीय सुविधा के लिये अधिकारियों को नियमित अस्पतालों का निरीक्षण करने और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डाक्टरों की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया। परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन की बेहतर व्यवस्था के लिए स्कूलों के नियमित निरीक्षण और लंबे समय से गायब अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के लिए अधिकारी क्षेत्र में गश्त करें। दो शिफ्ट में हुई समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने सभी विभागों का बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को शासन के मंशानुसार कार्य करने का निर्देश देते हुये लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह, सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, एडीएम आरपी कश्यप, जिला युवा कल्याण अधिकारी अजातल शत्रु शाही, धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ डॉ. पीए लारी, डीपीआरओ मनोज त्यागी, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस अशोक सिंह, ईओ लव कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed