फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सहकारिता चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

सहकारिता चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
नौतनवां। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक में अगस्त व सितंबर में होने वाले सहकारी समितियों के चुनाव की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी ने कहा कि किसानों का सीधा जुड़ाव सहकारी समितियों से होता है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे सहकारी समितियों के चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। बैठक में नौतनवां तहसील क्षेत्र की कुल 25 सहकारी समितियों पर कार्यकर्ताओं को नामित किया गया है। नामित कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से सहकारी समितियों के चुनाव तैयारी मे जुट जाएं।
विज्ञापन

नौतनवां विधानसभा प्रभारी समीर त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकारों ने किसानों के लाभ के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे मिले, इसके लिए भाजपा सरकार ने समितियों के कायाकल्प की योजना बना रही है। सहकारी समितियों के आसन्न चुनाव में कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस अवसर पर वाचस्पति पाठक, प्रदीप सिंह, बबलू सिंह, नन्हे सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, छोटू अग्रहरि, बाबूनंदन शर्मा, हरिशंकर जायसवाल, बिजेंद्र श्रीवास्तव, मन्नू सिंह, जितेन्द्र जायसवाल, अजय सिंह, राजेश यादव, अमर सिंह, बच्चूलाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed