फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1700 hand pumps in rural areas are spewing contaminated water

Maharajganj News: ग्रामीण क्षेत्र के 17 सौ हैंडपंप उगल रहे दूषित जल

Sat, 15 Jun 2024 06:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Jun 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
1700 hand pumps in rural areas are spewing contaminated water
महराजगंज। जिले के 1700 हैंडपंप दूषित जल उगल रहे हैं। पंचायतराज विभाग ने सर्वे के बाद इन पर लाल निशान लगवा दिए हैं। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया है कि जिस हैंडपंप पर लाल निशान लगा हो वहां के पानी का सेवन न करें। जल निगम को इन हैंडपंपों की जानकारी देते हुए रिबोर कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि पूरे जिले में पानी कि खपत तेज गर्मी में बढ़ी है। लोग जलजनित बीमारियों के शिकार हो रहे थे। इसे देखते हुए हर ब्लाॅक में सर्वे कराया गया। सदर और नौतनवा ब्लाॅक में सर्वाधिक हैंडपंप खराब पाए गए। इसके अलावा हर ब्लॉक में हैंडपंप दूषित जल देते पाए गए हैं। सर्वे टीम ने हर ब्लाॅक में ऐसे हैंडपंपों को मार्क करते हुए सूची तैयार की है।
विज्ञापन

सूची के अनुसार पूरे जनपद में 1700 हैंडपंप खराब पानी दे रहे हैं। इनका पानी पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक और जलजनित बीमारियों का कारक बन सकता है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने कहा कि ब्लॉक कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि जिस हैंडपंप पर लाल निशान लगा हो उस नल का पानी पीने में न उपयोग किया जाए। जल निगम को खराब हैंडपंपों की सूची देकर रिबोर व अन्य उपाय के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed