फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   घंट़ो लगे जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे एवं पर्यट़क

घंट़ो लगे जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे एवं पर्यट़क

Wed, 05 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
घंट़ो लगे जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे एवं पर्यट़क
घंटों लगे जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे एवं पर्यटक
विज्ञापन

फोटो
सीओ ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर सोनौली में बुधवार को घंटों जाम व बेतरतीब खड़े वाहनों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7 बजे नौतनवां से सोनौली के बीच स्थित कुनसेरवा चौराहा पर भीषण जाम लग गया। जाम का कारण छह ट्रक बने। ये ट्रक अपने कतारों के विपरीत खडे़ थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जाम हटवाने में करीब 2 घंटे लगा दिया।

लोगों ने कहा कि जाम में स्कूली बस, विदेशी सैलानियों के वाहन समेत एंबुलेंस फंसे रहे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने यहां यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए चार पुलिस पिकेट लगाए हैं। बावजूद इसके यहां ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। सीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव ने मंगलवार रात व बुधवार की सुबह बाइक से सादे ड्रेस में पुलिस पिकेटों की जांच की और लापरवाह पुलिसकर्मियों को चेतावानी दी। सीओ का कहना है कि दलालों ारा ट्रकों की कटिंग कराने का मामला सामने आया है। जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed