{"_id":"5b5b06ef4f1c1bab7d8b4ef9","slug":"161532692207-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन आज से, शिवालय सजकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन आज से, शिवालय सजकर तैयार
Updated Fri, 27 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सावन आज से, शिवालय सजकर तैयार
शिवमंदिरों में सावन के लिए विशेष तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शनिवार से सावन माह की शुरुआत हो रही है। सावन में नगर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। काफी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में पहुंचेंगे। खासतौर से सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होती है। इसे देखते हुए शिवालयों में भी खास तैयारियां की जा रही हैं। शिवालयों को फूलों और झालरों से सजाया जा रहा है। कुछ शिवालयों के बाहर मेले की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि शुक्रवार की रात चंद्र ग्रहण होने से इन स्थानों पर कुछ तैयारियां शनिवार को सुबह से ही शुरू हो पाएंगी। फिर भी कई जगह तो झूले आदि लगने शुरू हो गए है।
इसके साथ ही नगर एवं आसपास के शिव मंदिरों में भी सावन माह के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसमें पंचमुखी ईटहियां शिव मंदिर प्रमुख है। यहां शिव की हर दिन की अलग सजावट होती है। सावन माह में शिव मंदिरों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
श्रद्धालु अनिल विश्वकर्मा का कहना है कि नगर में वैसे तो अनेक शिव मंदिर हैं, लेकिन नगर के सिंचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर व कटहरा शिव मंदिर में सावन माह में ज्यादा लोग पहुंचते हैं। वहीं ईटहिया शिव मंदिर जिले का सबसे प्रख्यात मंदिर है। यहां दर्शन के लिए जनपद के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल से भी श्रद्धालु आते हैं। पूरे सावन भर मंदिर के आसपास मेला लगा रहता है। अर्जुन पांडेय ने बताया कि सफेद रंग का फूल शिव को ज्यादा पसंद है। शिव कल्याण के देवता हैं। सफेद शुभ्रता का प्रतीक है। जो शुभ्र है, सौम्य है, शाश्वत है।
विज्ञापन
एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि ईटहिया शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर व आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए 14 उप निरीक्षकों के अलावा एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। मंदिर परिसर में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। छह हेड कांस्टेबल प्रोन्नत की ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।