फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सिसवां से गोरखपुर की सीधी बस सेवा शुरू

सिसवां से गोरखपुर की सीधी बस सेवा शुरू

Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिसवां से गोरखपुर की सीधी बस सेवा शुरू
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन

महराजगंज/कोठीभार। सिसवा से गोरखपुर सीधी बस सेवा को ब्लॉक प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष पति ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना। सिसवा कस्बे से गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। अब भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह की पहल पर बस सेवा शुरू हुई है। वैसे भी करीब छह माह पहले जिले के आधा दर्जन रूट पर रोडवेज बस सेवा नहीं थी। लेकिन वर्तमान में सिर्फ बांसपार ढ़ेकही रूट को छोड कर सभी रूटों पर रोडवेज सेवा देने का दावा किया जा रहा है। लोगों में चर्चा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखकर रोडवेज सेवा को बेहतर बनाया जा रहा है। बर्तमान में सपा के पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद के गांव बांसपार ढेकही के लिए रोडवेज सेवा बंद पड़ी है।
मंगलवार की सुबह 6:30 बजे इस बस को ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह, सिसवां नगर पंचायत अध्यक्ष पति जगदीश प्रसाद जायसवाल ने सिसवा रेलवे स्टेशन के से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोडवेज बस प्रतिदिन प्रात: 6:30 से घुघली, शिकारपुर होते हुए गोरखपुर को जाएगी। शाम 5 बजे से उसी रूट से सिसवा के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

एआरएम भुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि निचलौल डिपो में 49 बस हैं जिसमें 5 बसें अनुबंधित हैं। 76 चालक और 60 परिचालक हैं। जिले के सभी रूटों पर रोडवेज सेवा संचालित है। सिसवा से गोरखपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा। इसके पहले लोग सिसवा से महराजगंज होकर गोरखपुर रोडवेज बस से जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सिसवा व आस पास के क्षेत्र के लोगो के लिए गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा की अत्यंत आवश्यक थी जिसके लिए परिवहन मंत्री से मिल कर यात्रियों के हित के लिए इस सेवा शुरू कराया। जनता के हित को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

समाजवादी पार्टी के नेता रौशन मद्धेशिया का कहना है कि रेलवे की स्थिति देखते हुए यह सीधी बस सेवा की सिसवा के लोगो के लिए बहुत जरूरी था। लेकिन चुनाव करीब आता देख जनता के हित की बात याद आ गई। इसके पहले किसी ने सुधि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed