फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   किसान बिचौलियों के हाथ औने पौने दाम पर गेहूं बेचने को मजबूर

किसान बिचौलियों के हाथ औने पौने दाम पर गेहूं बेचने को मजबूर

Sun, 03 Jun 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
किसान बिचौलियों के हाथ औने पौने दाम पर गेहूं बेचने को मजबूर
खुले में पड़ा गेहूं

विज्ञापन

महराजगंज। सपा जिला कमेटी की मासिक बैठक शनिवार को सिंचाई डाक बगले पर हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन गेहूं खरीद में बोरे का आभाव बताकर सरकारी एजेंसियों किसान का गेहूं नहीं खरीद रही हैं। ऐसे में किसान बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल के लिए नर्सरी तैयार करने का समय है। जिले के किसी भी नहर में पानी नहीं है। डीजल की कीमत बढ़ने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करें। पिछडे़ तथा सामान्य वर्ग के लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर बूथ कमेटी तैयार करें। प्रदेश में महंगाई से लोग परेशान हैं। नौजवान बेकार हैं। रोजगार न मिलने के कारण लोग गांव से पलायन कर रहे हैं। खेती में प्रयोग होने वाली सभी सामाग्री की मूल्य वृद्धि से किसान चिंतित हैं। किसान व नौजवान की समस्याओं के समाधान को लेकर पार्टी प्रयास करेगी। इसको लेकर पार्टी की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज विरोधी पार्टियां सपा की बढ़ती लोकप्रियता के कारण परेशा हैं। उन्होंने कैराना और नूरपूर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्य कुशलता की सराहना की। पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, जगदम्बा गुप्ता, आफाक खान, अमीर खान, सुमन ओझा, गीता रत्ना, सुनील ने भी बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर मदन गोपाल यादव, जितेंद्र आर्य, हुसैंद्र यादव, अतुल पटेल, लायक अली, रामकृपाल, नदीम खान, आमीर हुसैन, कैलाश पासवान, तसौवर, समसुद्दीन, रफी उल्लाह, खान, पप्पू वर्मा, निर्मेश मंगल, राधाकांत, राम मिलन गौड़, समसुद्दीन, महेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed