फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एक महिला की चोटी कटी

एक महिला की चोटी कटी

Mon, 14 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
एक महिला की चोटी कटी
फरेंदा/लेहड़ा बाजार। जिले में चोटी कटने का मामला थमने का नाम नहीं ले जा रहा है। क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है। फरेंदा क्षेत्र में रविवार को दो महिलाओं की चोटी कटने से लोग परेशान व हैरान हैं। कई लोग इसे अंधविश्वास मान रहे तो चोटी काटने वाले कीड़े की भी चर्चा है। लेजार महदेवा निवासी अमृता चौधरी (35) रविवार को 8 बजे के करीब नल पर स्नान करने गई थी। लौटते समय देखा कि चोटी कट गई है। उसकी तबीयत खराब हो गई। घर वाले सीएचसी बनकटी ले गए। फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय व गजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इलाज के बाद महिला को घर भेज दिया गया। दूसरी घटना बृजमनगंज क्षेत्र के महुलानी में रजिया नामक महिला अपने बच्चो के साथ सोई थी। सुबह देखी तो उसकी चोटी कटी हुई था। उसकी भी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा महुलानी के टिकुर टोले पर राजिया (45) पत्नी अलाउद्दीन अपनी बहन और दो बच्चियों के साथ सोई थी। रविवार भोर में शटर में खटखट सुनाई दी। रजिया की नींद खुली तो देखा कि उनकी चोटी कटी है। इसके बाद वह बेहोश हो गई। हालत गंभीर देख परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली गांव की रहने वाली एक महिला की चोटी कट गई। रविवार को गांव की अंगिरा घर में बच्चों के साथ चारपाई पर बैठी रही। अचानक उनका सिर भारी हो गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उनका सिर धोया गया तो चोटी कट कर नीचे गिर गई। इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed