फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय पर गरजे ग्रामीण

अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय पर गरजे ग्रामीण

Sat, 15 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय पर गरजे ग्रामीण
महराजगंज। शुक्रवार को सिंदुरिया क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के टोला गोबरही के लोगों ने गांव का ट्रांसफार्मर बदले की मांग को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने कहा कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है लेकिन विभाग द्वारा इसे बदला नहीं जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता रोहित ने कहा कि गांव के ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से साल में कई बार यह ट्रांसफार्मर खराब होता है। उमस भरी गर्मी के कारण गांव के लोगों को काफी परेशानी होती है और विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जा रहीं है। कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के लोगों ने कहा कि अगर गांव के समस्या का निस्तारण समय रहते नहीं किया गया तो गांव के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर गांव के राजू, सोनू, सुनील, मुकेश, प्रदीप, सोनू, प्रभाकर, धीरज, संतोष, संजय, रामसेवक, नाथू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed