फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   16 mareej hue svasth, koee pojitiv nahin mila

16 मरीज हुए स्वस्थ, कोई पॉजिटिव नहीं मिला

Mon, 21 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
16 mareej hue svasth, koee pojitiv nahin mila
16 मरीज हुए स्वस्थ, कोई पॉजिटिव नहीं मिला
विज्ञापन

महराजगंज। अब कोरोना संक्रमित मिलने की संख्या कम हो गई है। सोमवार को जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला। अलबत्ता 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
जिले में अब तक कोरोना के 12337 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 30 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12172 है। मृतकों की संख्या 134 है। कोविड अस्पताल में दो संक्रमित भर्ती हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सोमवार को 715 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 23 मरीज होम आइसोलेसन में हैं। 618886 सैंपल की अब तक जांच हो चुकी है। उन्होंने बताया कि संक्रमण का असर कम हो रहा है। फिर भी लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
9655 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीका लगाने की गति बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल, सीएचसी समेत गांव में कैंप के माध्यम से 9655 लोगों को टीका लगा।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अब टीका लगने की गति बढ रही है। जिले में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।
एआरटीओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर टैंपो चालकों को कोरोना रोधी टीका लगाया। पहले दिन एआरटीओ कार्यालय में कुल 96 चालकों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा शितलापुर, डोमा व जयश्री में लगाए गए टीकाकरण केंद्र पर 18 से 60 वर्ष तक के कुल 1058 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार व सीएचसी अधीक्षक डा. राजेश द्विवेदी ने टीकाकरण का निरीक्षण किया। वही मिठौरा सीएचसी सहित नौ केंद्रों पर सोमवार को 13 सौ लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed