फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   16 km jam on the outskirts, thousands of trucks stranded

Maharajganj News: सरहद पर 16 किमी जाम, हजारों ट्रक फंसे

Thu, 31 Aug 2023 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
16 km jam on the outskirts, thousands of trucks stranded
सरहद पर 16 किमी जाम, हजारों ट्रक फंसे
सोनौली बार्डर से मुड़िला तक लगा जाम, देर होने पर व्यापारी का बढ़ेगा खर्चा, देर से पहुंचे सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोनौली बार्डर से मुडिला गांव तक 16 किमी लंबे जाम में करीब 1000 ट्रक फंसे हैं। इसकी वजह से चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। सभी को सामान लेकर नेपाल जाना है। कोई गुजरात तो कोई महाराष्ट्र से सामान लेकर नेपाल जा रहा है। पिछले तीन दिनों से यह समस्या बनी हुई है। देर होने पर व्यापारियों का खर्चा बढ़ जाएगा। व्यापारियों को किराया ज्यादा देना पड़ेगा। एकीकृत चेकपोस्ट के निर्माण की वजह से यह समस्या हो रही है। नेपाल के बेलहिया कस्टम परिसर में जगह नहीं होने के कारण गाड़ियां रुक नहीं पा रही हैं। जैसे-जैसे जगह मिल रहा है, गाड़ियां आगे बढ़ रही हैं।
बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे सोनौली हाईवे पर ट्रकों की लंबी कतार दिखी। एक तरफ ट्रक खड़े हैं। सड़क के दूसरी ओर से स्कूल के बच्चों को ट्रकों के बीच से होकर जाना पड़ा। ट्रक चालक भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीच-बीच में जगह छोड़े हुए थे। इससे होकर लोग गुजर रहे थे। ट्रक चालक भी वक्त गुजारने के लिए नीचे दरी बिछाकर आराम करते दिखे। कुछ भोजन बनाने में व्यस्त रहे। सभी के जुबां पर बस इस बात की चर्चा थी कि पता नहीं गाड़ियां कब आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

ट्रक चालक जितेंद्र ने बताया कि दो दिन से फंसा हूं। काठमांडो जाना है। सीमा पार नहीं हो सका, किसी तरह से वक्त गुजारा जा रहा है। रात में पुलिस वाले भी परेशान करते हैं। आगे बढ़ने पर कुछ ट्रक चालक आपस में चर्चा कर रहे थे कि कुछ दिन इसी तरह से रहा तो कटिंग का खेल शुरू हो जाएगा। रकम लेकर ट्रक आगे बढ़ाने का खेल किया जाएगा। अभी तो ऐसा नहीं हो रहा है, लेकिन अधिक दिनों तक जाम रहा तो यह समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कस्टम परिसर में कम जगह से हो रही देरी
बार्डर पर ट्रकों का जाम लगने का प्रमुख कारण यह है कि नेपाल के बेलहिया कस्टम में ज्यादा जगह नहीं है। एकीकृत चेकपोस्ट निर्माण के कारण परिसर में सामान रखा गया है। बेलहिया कस्टम में ट्रकों की पार्किंग कम होने के कारण ट्रक ज्यादा नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब अधिक ट्रक पास होंगे तो सीमा पर कतार नहीं लगेगी।
-------------------
आने-जाने में हो रही परेशानी
दशहरा पर्व के मद्देनजर नेपाल के लिए जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रक बुधवार को फंसे रहे। जाम के कारण आम आदमी के साथ ही वाहन चालकों की भी दिक्कत बढ़ रही है। आस पास के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही हैं।
--------------------
सड़कों पर रात काटने को मजबूर चालक
सरहद पर जाम लगने से ट्रक चालक सड़कों पर रात काटने को विवश हैं। ट्रक के नीचे खाना बनाकर खाना और उसी के नीचे सोने को मजबूर हैं। ट्रक चालक हरींद्र यादव ने बताया कि उनके पास खाना खाने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो दुबारा सोनौली बॉर्डर का माल नहीं लोड किया जाएगा।

-----------------
ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों का हो रहा नुकसान
सरहद पर जाम लगने से नेपाल के व्यापारियों के साथ भारत के ट्रांसपोर्टरों का भी नुकसान हो रहा है। ट्रांसपोर्ट संचालक राहुल ने बताया कि बॉर्डर पर पहुंचने के बाद तीन दिन के अंदर माल खाली हो जाना चाहिए, नहीं तो गाड़ी मालिक तीन हजार प्रतिदिन के हिसाब से डिटेन शुल्क लेते हैं। भैरहवा के व्यापारी सुदीप शर्मा ने बताया कि बॉर्डर पर जाम लगने से काफी नुकसान होता है। आर्डर का माल ही भारत से मंगाया जाता है। देर होने से पार्टी किसी दूसरे सप्लायर्स से ले लेती है। ट्रक चालकों को प्रतिदिन डिटेन शुल्क भी देना पड़ता है।
------------------------

रूपनदेही नेपाल का मार्बल लोड है। राजस्थान से चल कर तीन दिन में बॉर्डर पहुंच गए और आज चार दिन से लाइन में लग कर नेपाल जा रहे हैं। काफी नुकसान हो रहा है। रास्ते में खाने-पीने की बहुत परेशानी हो रही हैं। ट्रक के नीचे खाना बनाकर खा रहे हैं।
फतेह सिंह, चालक, राजस्थान
------------------

मध्यप्रदेश से कोयला लेकर आया हूं। मेरे साथ छह ट्रक और भी हैं। हम लोग साथ में कोयला लोड किए थे। सभी बॉर्डर पर फंसे हैं। आज तीन दिन हो गए हैं। पता नहीं कब माल खाली होगा। आज गाड़ी नेपाल नहीं पहुंची तो यहीं खड़ी कर घर चला जाऊंगा।

नंदलाल चौधरी, सिद्धार्थनगर, ट्रक चालक
----------------------

हम लोग बहुत परेशान हैं। पांच किमी चलने में तीन दिन लग गया। अभी बॉर्डर दस किलोमीटर दूर है। पता नहीं कितने दिन लगेंगे। पार्टी फोन नहीं उठा रही है। खाना-पीना भी मुश्किल हो गया है। पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है।
शहरूख खान, ट्रक चालक, राजस्थान
---------------------

गुजरात से टाइल्स लोड किया हूं। काठमांडो नेपाल में खाली करना है। बॉर्डर पर जाम लगा है। पास में रखा पैसा खत्म हो गया है। नेपाल पार्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। नेपाल में पहुंचने के बाद बात होगी। नेपाल सीमा तक पहुंचने में दो दिन और लग सकता है।
विक्रम, दोसा, ट्रक चालक
--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed