फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   45 करोड़ से रानीपुर-बागापार-महराजगंज सड़क का कायाकल्प

45 करोड़ से रानीपुर-बागापार-महराजगंज सड़क का कायाकल्प

Wed, 05 Jun 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
45 करोड़ से रानीपुर-बागापार-महराजगंज सड़क का कायाकल्प
45 करोड़ से रानीपुर-बागापार-महराजगंज मार्ग का कायाकल्प
विज्ञापन

फोटो
15 किलोमीटर घट जाएगी नौतनवां से महराजगंज की दूरी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। रानीपुर से बागापार वाया महराजगंज मार्ग का कायाकल्प होगा। यह मार्ग पहले से ज्यादा चौड़ा होगा। इसपर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे नौतनवां से महराजगंज का सफर आसान हो जाएगा। करीब 30 किमी लंबी रानीपुर- बागापार- महराजगंज मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस पर लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से नौतनवां से महराजगंज आने-जाने वाले बहुत से वाहन चालक लंबी दूरी तय कर वाया फरेंदा होकर गंतव्य आते-जाते हैं।
इस मार्ग की महत्ता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इसके चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव शासन में भेजा है। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद से काम शुरू हो जाएगा। लोगों के मुताबिक नौतनवां से महराजगंज की दूरी करीब 15 किमी कम हो जाएगी। बागापार के नरेश प्रसाद कहते हैं कि यह मार्ग ठीक हो गया तो सफर में मुश्किल नहीं होगी। वर्तमान में इस मार्ग से यात्रा जोखिमयुक्त है। रात के समय में अगर संभलकर न चला जाय तो दुर्घटना तय है। रानीपुर के बसंत कहते हैं कि जिला मुख्यालय जाने के लिए इस मार्ग से जाने पर समय कम लगेगा। मार्ग ठीक नहीं होने से फरेंदा होकर महराजगंज जाना पड़ता है। ऐसे में दूरी बढ़ जाती है। रानीपुर से बागापार वाया महराजगंज मार्ग बेहतर हो गया तो आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


‘चार लाख की आबादी को मिलेगा लाभ’
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि 30 किमी लंबे रानीपुर-बागापार-महराजगंज के चौड़ीकरण के लिए 45 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी और धन अवमुक्त होने की प्रबल संभावना है। मार्ग के चौड़ीकरण हो जाने के करीब चार लाख की आबादी को महराजगंज से नौतनवां आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। राहगीरों का समय और धन दोनों बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed