फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आराम की मुद्रा में दिखे प्रत्याशी, हार जीत का लगा रहे कयास

आराम की मुद्रा में दिखे प्रत्याशी, हार जीत का लगा रहे कयास

Mon, 20 May 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
आराम की मुद्रा में दिखे प्रत्याशी, हार जीत का लगा रहे कयास
आराम की मुद्रा में दिखे प्रत्याशी, हार जीत का लगा रहे कयास
विज्ञापन

विधानसभावार पड़े मतों की समीक्षा में जुटे समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मतदान समाप्त होने के बाद सोमवार को सभी प्रत्याशी चुनावी भागदौड़ से दूर रहकर आराम की मुद्रा में दिखे। कुछ देर परिवार के साथ वक्त गुजारने के बाद समर्थकों के साथ बातचीत कर वक्त गुजारा। प्रचार से आराम मिला तो विधानसभावार जीत हार की समीक्षा में जुटे गए। भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी प्रत्याशी परिवार के साथ बैठकर आपस में चर्चा कर रहे थे। गठबंधन से सपा प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह आवास पर समर्थकों के साथ बैठ कर चर्चा कर रहे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत भी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय में बैठकर चुनाव में पड़े मतों की समीक्षा करने में जुटी रहीं।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी गोरखपुर में अपने आवास पर सुबह 6 बजे जगे। चाय पीते हुए अखबारों का अवलोकन किया। करीब 7.30 बजे विधायकों का फोन आना शुरू हो गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने फोन कर क्षेत्र हुए मतदान के बारे में जानकारी देते हुए जीत के प्रति आश्वस्त किया। इसके अलावा सिसवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव ने क्षेत्र में पड़े मतों के बारे में जानकारी दी। सभी से बातचीत करने के बाद सुबह 8 बजे पंकज ने मां उज्ज्वला चौधरी से आशीर्वाद लिया। मां ने उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने पत्नी एवं भाभी, भतीजे रोहन चौधरी, भांजे सिद्धार्थ चौधरी एवं बेटी के साथ बैठ कर आराम से बातचीत की। चुनाव में परिवार के सदस्यों से बातचीत नहीं हो पाती थी। लिहाजा फुर्सत मिली तो बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने दावा किया कि हर तरफ से मिले रुझान के मुताबिक जीत पक्की है।
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी कुंवर अखिलेश सिंह नौतनवां कस्बे में अपने आवास पर आराम कर रहे थे। कमरे में परिवार के सदस्यों के साथ बात कर रहे थे। इसी बीच कुछ समर्थक घर पहुंचे। सुबह 9 बजे वह बाहर निकले और समर्थकों से बात कर चुनाव के बारे में जानकारी लेने लगे। उनकी दिनचर्या हर रोज से अलग रही। समर्थक श्रीप्रकाश सिंह, जनार्दन मिश्रा, वाहिद अली, अनारुउल्ला खान, जमाल ने बातचीत के दौरान उन्हें चुनाव में पड़े मतों के बारे में जानकारी दी। साथ ही जीत के प्रति आश्वस्त करते हुए कमजोर क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। बातचीत में समर्थकों ने बताया कि पनियरा क्षेत्र में ठीक वोट नहीं मिलने के आसार दिख रहे हैं। कुंवर अखिलेश सिंह ने बताया कि जनता इस बार निश्चित रूप से परिवर्तन करेगी। रुझान कुछ ऐसा ही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत फरेंदा रोड पर अपने चुनाव कार्यालय में करीब 11 बजे पहुंचीं। यहां मौजूद समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। त्रिभुवन नारायण मिश्र ने क्षेत्र के रुझान पर चर्चा शुरू की। तभी श्यामनारायण ने कहा कि काफी मजबूती से चुनाव लड़ा गया। ऐसा नहीं है कि एकदम कमजोर स्थिति होगी। त्रिकोणीय मुकाबले में कांटे की टक्कर है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जनादेश का सम्मान होगा। अगर क्षेत्र की जनता ने अवसर दिया तो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जिले को विकास का रोल माडॅल बनाएंगी। चुनाव में जनता का काफी सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed