फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संविदा कर्मचारियों ने काट दी डीएम के आवास की बिजली

संविदा कर्मचारियों ने काट दी डीएम के आवास की बिजली

Tue, 05 Mar 2019 11:04 PM IST
maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों ने काट दी डीएम के आवास की बिजली
डीएम आवास की लाइट कटने की सूचना पर बिजली निगम के एसडीआे और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। समझाने के बाद कर्मियों ने कनेक्शन जोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। विद्युत निगम में संविदा पर तैनात लाइनमैनों को बीते चार माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे नाराज लाइनमैनों मंगलवार को डीएम आवास की बिजली काटकर गुस्से का इजहार किया। गुस्साए कर्मियों ने कहा कि मानदेय देने में विभाग के अधिकारी रुचि नहीं ले रहे हैं। डीएम आवास की बिजली गुल होने की भनक लगते ही नगर चौकी इंचार्ज सुनील वर्मा और निगम के एसडीओ आलोक रंजन तत्काल मौके पर पहुंचे। सभी लाइनमैनों को समझाया गया। इसके बाद कर्मियों ने कनेक्शन जोड़ा। इससे शाम पांच से सात बजे तक डीएम आवास की बिजली गुल रही। 
विज्ञापन


 विद्युत मजदूर पंचायत के अध्यक्ष कैलास पति ने बताया कि चार महीने से सात संविदा लाइनमैनों को मानदेय नहीं मिला है। इसके  लिए कई बार निगम के अधिकारियों से मांग की गई। लेकिन किसी ने समस्या पर विचार नहीं किया   गया। अगर हमारी मांग को पूरा   नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के मंत्री संदीप, राकेश रविंद्र, गोरख, कैलाश प्रसाद,  पप्पू आदि मौजूद रहे। एक्सईएन हरिशंकर ने कहा कि संविदा   लाइन का मानदेय भुगतान जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed