{"_id":"5c2a6f6fbdec22571c31242c","slug":"151546284911-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पर्यटकों से गुलजार हुआ नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय पर्यटकों से गुलजार हुआ नेपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पर्यटकों से गुलजार हुआ नेपाल
सात सौ वाहन पर्यटकों को लेकर नेपाल रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा नव साल के आगमन से पहले ही नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों से गुलजार रही। जिधर देखिए उधर ही भारतीय चार पहिया वाहनों और बसों की लाइन लगी थी। सभी भारतीय पर्यटक नेपाल के पोखरा, तानसेन, काठमांडू और लुंबिनी घूमने पहुंचे। सबसे ज्यादा पर्यटकों में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, लखनऊ, बनारस, दिल्ली और राजस्थान के युवा शामिल रहे।
नेपाल पर्यटन बोर्ड और नेपाल होटल एसोसिएशन की तरफ से भारतीय पर्यटकों को विशेष सुविधा देने के लिए अलग से पूछताछ केंद्र और फूड फेस्टिवल मनाया गया। महात्मा गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में हैप्पी न्यू ईयर पर लुंबिनी खाना महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन नेपाल (शान) में हुआ। नव वर्ष के अवसर पर लुंबिनी बाजार में 31 दिसंबर को शाम 5 बजे से मध्य रात्रि 12 बजे तक लुंबिनी (खाना) फूड महोत्सव मनाया गया।
सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु गौतम, किशोर जोशी, मिथुन श्रेष्ठ, लीला मणि शर्मा, रवि शर्मा घिमिरे,भोज राज खत्री, निर्मल श्रेष्ठ, गोविंदा गेवाली, तनेश्वर पौडेल ने बताया कि लुंबिनी में नए वर्ष के स्वागत में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोरखपुर से नेपाल के पोखरा जा रहे पर्यटक राजू सिंह, प्रदीप कुमार, रंजन कुमार, अश्वनी सिंह, नेपाल पुलिस द्वारा सरहद के निकट नेपाल शांति द्वार के नीचे भारतीय वाहनों को रोककर गाड़ी नंबर व चालक का नाम लिखे जाने से नाराज दिखे। उनका कहना था कि यह काम कुछ आगे भी किया जा सकता है। इससे सरहद पार करने में ही चार घंटे लग गए।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय ने बताया कि करीब सात सौ चार पहिया और बसें भारतीय पर्यटकों को लेकर नेपाल गईं। जिनकी सुरक्षा के प्रति पूरे दिन मुस्तैदी दिखी। शाम छह बजे तक ट्रकों को रोक दिया गया था। उसके बाद नेपाल रवाना किया गया।