फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   15 people was positive

कोरोना : 15 पॉजिटिव मिले, आब्रजन कर्मचारी संक्रमित

Sat, 08 Jan 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
15 people was positive
कोरोना : 15 पॉजिटिव मिले, आब्रजन कर्मचारी संक्रमित
विज्ञापन

30 केस सक्रिय, 12323 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को 15 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें सोनौली आब्रजन कार्यालय का एक कर्मी एवं सीएचसी बनकटी में कार्य करने वाला प्राइवेट कर्मी भी शामिल है। केस बढ़ता देखकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जिले में अब तक कोरोना के कुल केस की संख्या 12496 हो चुकी है। 12323 स्वस्थ हो चुके हैं। 11 लोग होम आइशोलेसन में हैं। मृतकों की संख्या 141 हो चुकी है। सक्रिय केस 30 हो चुका है। 934 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए विभाग सतर्क है। इलाज की बेहतर व्यवस्था है। लोगों से बचाव के प्रति सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार सोनौली बॉर्डर पर ओमिक्रॉन को लेकर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच सोनौली सीमा पर की जा रही है। शनिवार शाम करीब चार बजे तक सोनौली स्थित हेल्प डेस्क पर भारतीय स्वास्थ कर्मियों ने 467 लोगों की एंटीजन किट की मदद से जांच की गई। जिसमें एक आब्रजन कर्मचारी संक्रमित पाया गया। डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि आब्रजन कर्मचारी को कुछ समस्या थी। इस दौरान वह हेल्प डेस्क पर जांच के लिए आए। जांच में संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हंडकंप मच गया। एचईओ अंजनी सिंह ने बताया व्यक्ति गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र का है, जो फरेंदा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार को बुखार व सांस फूलने की समस्या होने पर बनकटी अस्पताल पर जांच कराने पहुंचा। जहां पर स्वास्थ्य कर्मियों ने एंटीजन जांच की तो पॉजिटिव मिला। जिसे दवा देकर होम क्वारंटीन के लिए सलाह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed