फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मौसम में नर्मी से बिगड़ रही बच्चो की सेहत

मौसम में नर्मी से बिगड़ रही बच्चो की सेहत

Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मौसम में नर्मी से बिगड़ रही बच्चो की सेहत
बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा मौसम में बदलाव का असर
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बढ़े बुखार, सर्दी जुकाम के मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मौसम में बदलाव का असर बच्चों के सेहत पर पड़ रहा है। बुखार के साथ ही बच्चे सर्दी व खांसी की चपेट में आने लगे हैं। इससे निजी व सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चे बुखार व सर्दी आदि की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों को पहले नाक से पानी आने व इसके बाद बुखार होने से परिजन परेशान हो रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा का कहना है कि जिला अस्पताल में बुखार व सर्दी-जुकाम के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बुखार, सर्दी-जुकाम की चपेट में तो बच्चों के अलावा बुजुर्ग भी आ जा रहे हैं।
सुबह और शाम ठंड बढ़ने से ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। बहुत से छोटे बच्चे निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 100 से अधिक बच्चे बुखार, सर्दी व जुकाम से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। जिनका डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में जबर्दस्त भीड़ रही। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीजों के साथ तीमारदार पहुंचते रहे।
विज्ञापन

बाल रोग विशेष डॉ. आरपी राय ने कहा कि सबसे अधिक बच्चे बुखार की चपटे में आ जा रहे हैं। छोटे बच्चों को ज्यादा दिक्कत होने लगी है। अब कुछ बच्चों में निमोनिया के लक्षण भी मिल रहे हैं। बच्चों का इलाज किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर एमएम भास्कर ने कहा कि सर्दी जुकाम के साथ ही गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या भी अचानक बढ़ गई है। ओपीडी में कई मरीज गले के संक्रमण से परेशान होकर इलाज के लिए आ रहे हैं। गले में संक्रमण से परेशान मरीजों को पानी पीने में दिक्कत महसूस होती है, खाना निगलने में परेशानी होती है। जिला अस्पताल में चेहरी क्षेत्र से आए रामकवल ने बताया कि दो दिन से उनके बच्चे के नाक से पानी आ रहा था, इसके बाद बुखार आने लगा। नजदीक के मेडिकल स्टोर से दवा ले आए लेकिन राहत नहीं पहुंची। इसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए हैं। इनके अलावा कई अन्य मरीज व तीमारदार डॉक्टर कक्ष के बाहर खडे़ रहे।

सीएमएस डॉक्टर आरबी राम ने कहा कि मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। इस समय मौसम में नमी के कारण बुखार व सर्दी के मरीज बढ़े हैं।
बचाव के लिए यह है जरूरी
जिला अस्पताल के डॉक्टर आरपी राय ने कहा कि बच्चों को खुले में मालिश नहीं करना चाहिए। बच्चों को ठंडे पानी से नहीं नहलाना चाहिए। उन्हें ताजा भोजन दिया जाना चाहिए। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed