{"_id":"5b7c602642c7924633076f2d","slug":"141534877734-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
फोटो
संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं
भूमि विवाद से जुडे़ मामलों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज-निचलौल। तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने की। इस दौरान कुल 167 मामले आए। मौके पर पांच मामले का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, भूमि विवाद, सड़क समेत अन्य समस्याओं से जुड़े मामले आए। संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित पांच अधिकारी जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां, उपायुक्त उद्योग, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, एसओ चौक से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लक्ष्मीनरायन निवासी ठूठीबारी खाद गड्ढ़ा व सार्वजानिक पोखरी से कब्जा हटाने की शिकायत की। बढ़या के जोखन प्रसाद ने वृद्धा पेंशन, नईम खान बुढ़ाडीह के नईम खान ने सड़क की गुणवत्ता की शिकायत की। डीएम ने लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव की भूमि विवाद को रजिस्टर में अंकित करें। क्योंकि कभी भी जांच की जा सकती हैं। डीएम ने लेखपालों को चेतावनी देते हुए कहा कि गांव में अतिक्रमण को एक सप्ताह के अंदर पुलिस बल के साथ हटाएं। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, सीडीाओ राम सिंहासन प्रेम, सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडे, पीडी राजकरण पाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, रविंद्र वीर यादव, सीओ रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सदर तहसील सभागार में एडीएम इंद्रभूषण वर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। 82 मामलों में से महज तीन मामलों को निस्तारण हो सका। इस दौरान एसडीएम सत्यम मिश्रा, तहसीलदार रत्नाकर मिश्र, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार नरेश चंद्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 49 मामले आए। पांच मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ।