फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गुस्साए गांव के लोगों ने सडक जाम कर प्रदर्शन किया

गुस्साए गांव के लोगों ने सडक जाम कर प्रदर्शन किया

Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए गांव के लोगों ने सडक जाम कर प्रदर्शन किया
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

एसडीएम ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा सबया में प्रधानमंत्री व शौचालय दिलाने में गड़बड़ी तथा कोटेदार पर कार्डधारकों को खाद्यान्न न देने का आरोप लगाते हुए सिसवा-निचलौल मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम निचलौल ने प्रदर्शनकारियों को शिकायत की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके लोगों ने जाम समाप्त किया।

गांव के लोगों ने आरोप था कि बुधवार को ग्राम सबया के पंचायत सचिवालय में खुली बैठक का आयोजन किया गया लेकिन इस बैठक में सार्थक चर्चा नहीं हो सकी। इस वजह से उन लोगों ने सड़क जाम कर गुस्से का इजहार किया गया। सुधा, उत्तीम कुशवाहा, कोइली, संजू, अंगीरा, मुन्नी, विमला, यशोदा, गोपी, राजू विश्वकर्मा, मरियम, मेवालाल, पाना देवी, जितेंद्र चौहान आदि ने बताया कि गांव में जिनके पास पक्के मकान हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। उनका आरोप था कि शौचालय देने में भी मनमानी की गई है। राशन कार्ड पर खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed