फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नेपाल बांध पहुंचे चीफ इंजीनियर ने किया ठोकर संख्या तीन व पांच का निरीक्षण

नेपाल बांध पहुंचे चीफ इंजीनियर ने किया ठोकर संख्या तीन व पांच का निरीक्षण

Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
नेपाल बांध पहुंचे चीफ इंजीनियर ने किया ठोकर संख्या तीन व पांच का निरीक्षण
महराजगंज। जिले से होकर बहने वाली नदियों के तटबंधों एवं नेपाल स्थित अंतर्राष्ट्रीय तटबंध बीगैप व नेपाल बांध पर बाढ़ बचाव कार्य का जायजा लेने शनिवार को चीफ इंजीनियर पहुंचे। अंतर्राष्ट्रीय तटबंधों का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत महाव नाला का निरीक्षण करने पहुंचे चीफ इंजीनियर हालात देख दंग रह गए और अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दो को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब दस बजे नेपाल स्थित अंतर्राष्ट्रीय तटबंध बी गैप पहुंचे चीफ इंजीनियर लेबिल वन आरके सक्सेना ने बीगैप के संवेदनशील ठोकर संख्या 11, 12 व अति संवेदनशील ठोकर संख्या 13 का निरीक्षण कर अवर अभियंताओं से जानकारी ली और बाढ़ सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए नियमित तटबंधों की निगरानी का निर्देश दिया। इसके उपरान्त नेपाल बांध पहुंचे चीफ इंजीनियर ने ठोकर संख्या तीन व पांच का निरीक्षण किया और अवर अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके उपरान्त नौतनवां तहसील क्षेत्र के लिए अभिशाप बनी महाव नाले की स्थिति देख चीफ इंजीनियर दंग रह गये।उन्होनें अवर अभियंता से नाले के प्रवाह व अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार को बंधे की सुरक्षा हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बाढ बचाव कार्य को लेकर अभियंता गंभीर हो और नियमित बंधों का निरीक्षण कर नदी के जलस्तर और प्रवाह पर नजर बनाए रखें। कहीं कोई समस्या आने पर तत्काल उसका समाधान कराएं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर मुख्यमंत्री और बाढ़ नियंत्रण मंत्री के कार्यालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, एसडीओ दयाशंकर पाण्डेय, अवर अभियंता आरएन तिवारी, बसंत यादव, मो0सरीफ, रविन्द्र यादव, एपी देव, राजेश पाण्डेय, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed