{"_id":"646d0a45a4ee62b64203fcd4","slug":"14-people-found-corona-infected-maharajganj-news-c-7-1-179000-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले, बचाव के लिए सतर्कता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले, बचाव के लिए सतर्कता जरूरी
Wed, 24 May 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
सबसे अधिक लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 11 व परतावल क्षेत्र में तीन संक्रमित हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। करीब एक माह बाद एक साथ 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन लोग बचाव के प्रति सजग नहीं हैं। न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है, न ही मास्क का प्रयोग किया जा रहा है।
मंगलवार को हुई जांच में सबसे अधिक लक्ष्मीपुर ब्लॉक में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले। परतावल में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि जिले में निगरानी समितियों को सक्रिय कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने में लगी है।
उन्होंने बताया कि संक्रमितों में 40 साल से कम उम्र के लोग हैं। बूस्टर डोज लगवाने वाले लोग कम संक्रमित मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव की जरूरत है। बुखार, खांसी, गले में खरास, सिरदर्द, बदन दर्द और सूंघने की क्षमता कम होना और सांस में कमी जैसी समस्याएं महसूस होने पर तुरंत कोरोना की जांच कराएं। मास्क लगाने की आदत को दोबारा अपनाना शुरू कर दें। इसके अलावा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।