फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1339 children orphaned by Covid will receive assistance

Maharajganj News: कोविड में अनाथ हुए 1339 बच्चों को मिलेगी सहायता

Sat, 13 Dec 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
1339 children orphaned by Covid will receive assistance
महराजगंज। कोरोना महामारी के दौरान माता-पिता या अभिभावक खो चुके बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से राहत मिल रही है। योजना के तहत कुल 1,339 बच्चों को अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत बच्चों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि योजना का उद्देश्य न केवल आर्थिक सहयोग देना है बल्कि ऐसे बच्चों के संपूर्ण संरक्षण, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना भी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के उन सभी बच्चों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत ऐसे बच्चों को प्रतिमाह 2,500 रुपये दिए जाते हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है और जिन्होंने एक मार्च 2020 के बाद कोविड के अतिरिक्त अन्य किसी कारण से अपने माता-पिता या किसी एक अभिभावक को खो दिया है। इस श्रेणी में अधिकतम दो बच्चों को प्रति बच्चे 2,500 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में 630 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा रहा था। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में 709 नए बच्चों को सूचीबद्ध किया गया है। इन्हें पात्रता सत्यापन के बाद योजना में सम्मिलित किया गया है। इस प्रकार दोनों श्रेणियों को मिलाकर अब कुल 1,339 बच्चे लाभार्थी हो गए हैं। इसके लिए शासन स्तर करीब एक 40 लाख रुपये प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed