फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने बांटा मरीजों में फल

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने बांटा मरीजों में फल

Mon, 19 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने बांटा मरीजों में फल
congress - फोटो : PTI

विज्ञापन

महराजगंज। वीर बहादुर नगर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर सोमवार को इंदिरा गांधी जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर गोष्ठी आयोजित की, वहीं जिला अस्पताल में जाकर मरीजों में फल वितरित किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि दिवंगत इंदिरा गांधी में देश सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी थी, उन्होंने वानर सेवा के नाम पर अपना एक सेवा दल बनाकर संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया। भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

शरद कुमार सिंह ने कहा कि आयरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया। इंदिरा गांधी के बताए रास्ते पर ही चल कर देश का विकास कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वीरेंद्र चौधरी, प्रदीप पांडेय, गोपाल शाही,जहीर खां, वीरेंद्र पांडेय, जग्गू प्रसाद, राकेश कुमार गुप्ता, अफजल अब्बासी, देवेंद्र उपाध्याय, घनश्याम गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, रिजवान, त्रियुगी पटेल, ज्ञानेंद्र पटेल, शंकर वर्मा, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, अतुल उमर, रामआसरे शरदेंदु पांडेय आदि मौजूद रहे। अंत में परतावल ब्लॉक के पूर्व प्रमुख समीउल्लाह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed