{"_id":"5bdc8ba2bdec22695873c8d7","slug":"131541180322-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के नीतियो को जन जन तक पहुचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के नीतियो को जन जन तक पहुचाने पर जोर
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बीएसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी के गोरखपुर मंडल इंचार्ज घनश्याम दास ने शुक्रवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें आगामी चुनाव के मसले पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भयमुक्त समाज के लिए बसपा की सरकार जरूरी है, केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें समाज को खंडित कर राजनैतिक लाभ लेना चाहती हैं। बसपा कार्यकर्ताओं के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, वे सतर्क रहें तथा वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जन को घर- घर तक पहुंचाए। बैठक में बसपा के मंडल प्रभारी श्रवण पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार के कार्यकाल में विकास तेज हुआ था। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आज से ही आगमी चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करने और पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया है। बैठक को जिला प्रभारी नंदू प्रसाद, विश्नुदेव कन्नौजिया, हरिओम पासवान अनिल गौतम आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।