{"_id":"5bbcea85867a552855523e3d","slug":"131539107461-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा निरस्त होने पर बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा निरस्त होने पर बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
परीक्षा निरस्त होने पर बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने किया प्रदर्शन
चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा एक सप्ताह के अंदर कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीटीसी-2015 चतुर्थ सेमेस्टर के सभी पेपर लीक होने पर परीक्षा निरस्त करने से नाराज बीटीसी प्रशिक्षुओं ने डायट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम दफ्तर पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि अचानक परीक्षा निरस्त होने से भविष्य अंधकारमय हो गया है। शासन-प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
बीटीसी प्रशिक्षु आफताब आलम, दीपलाल, मोहनलाल ने कहा कि बीटीसी प्रशिक्षण-2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सप्ताह के अंदर कराई जाए। टीईटी-2018 की परीक्षा एक माह आगे किया जाए। परीक्षा की जिम्मेदारी पहले की तरह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य को दिया जाए। बीटीसी प्रशिक्षण 2015 के सभी प्रशिक्षुओं को शिक्षक भर्ती में हर हाल में शामिल किया जाए। अगर इन सभी बिंदुओें पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रशिक्षु आंदोलन करेंगे। इस दौरान राम मोहन, पवन प्रजापति, आकाश अग्रहरि, शैलेंद्र गुप्ता, अभिषेक पटेल, कृष्णकांत निगम, निर्मला, श्वेता, प्रियंका, राधा, रागिनी, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।