फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा

किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा

Tue, 09 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा
किसानों के लिए बड़ा आंदोलन करेगी सपा
विज्ञापन

फोटो:-
सदर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने भरा गया जोश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। समाजवादी पार्टी का सदर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के रह वर्ग की सच्ची हितैषी है। आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपना किया गया वादा आज तक पूरा नहीं किया। भाजपा की सरकार ने घुघली, फरेंदा की चीनी मिल को चालू करने, जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोडने सहित अन्य कई वादे किए थे। जो आज तक पूरा नहीं हुआ। भाजपा की जब जब सरकार आती है तब महंगाई अपने चरम पर पहुंच जाती है। इससे किसान, नौजवान सहित सभी वर्ग के लोगों को परेशानी होती है। जिले के तमाम गन्ना किसानों का बकाया मुल्य आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अक्तूबर माह में बरसात न होने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में जिले को सूखा घोषित कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सांसद कूअर अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पूंजिपतियों को लाभ देने के लिए तरह के कार्यक्रम चलाए गए। आज महंगाई व गन्ना बकाया मुल्य भुगतान को लेकर जिले में किसान परेशान हैं। इस मौके पर भाई रामलाल यादव, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, श्रीपति आजाद, निर्मेष मंगल, जगदम्बा गुप्ता, रामा प्रसाद, पप्पू वर्मा, अजय गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, विंद्रेश कन्नौजिया, राहुल मिश्र, महातम यादव, अमिर हुसैन, अमरनाथ यादव, दीपू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed