{"_id":"5ba7dd03867a55013856a785","slug":"131537727747-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कर्मियों की तय की गई ड्यूटी
कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी भवन में मतदान पार्टियों का विधानसभावार द्वितीय रेंडमाइजेशन कराया गया। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मतदान के लिए दिए गए आदेश का पालन ईमानदारी से करने पर जोर दिया गया। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सामान्य प्रेक्षक उत्तम कुमार पात्रा ने कहा कि निर्वाचन कार्य के लिए लगाए गए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि चुनाव के दिन किसी तरह की कोई दिक्कत बूथों पर न आए। यह प्रयास किया जा रहा है कि दक्षता के साथ अपने कार्यों को कर्मचारी पूरा करें, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके। डीएम अमित किशोर ने कहा कि प्रशिक्षण में अभिलेखीय व ईवीएम/वीवीपैट की कार्य प्रणाली के साथ ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को बरतना होगा। इस दौरान सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल, एसओसी प्रभारी कैलाश भारती आदि मौजूद रहे।
माईक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी
देवरिया। इंदिरा गांधी बालिका कॉलेज टाउन हाल में रविवार को माइक्रो आब्जर्वर के रूप में तैनात कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कहा गया कि निर्वाचन कार्य में सौंपी गईं जिम्मेदारियों को ईमानदारी और सजगता के साथ निभाएं। ताकि कोई कर्मचारियों पर किसी तरह के आरोप न लगा सके और चुनाव कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके। सामान्य प्रेक्षक उत्तम कुमार पात्रा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व निर्विवाद रूप से कराने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि मतदान कार्य में तैनात कार्मिकों को मतदान के प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के साथ-साथ एलईडी स्क्रीन पर भी मतदान से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान डीपीआरओ श्रीकृष्ण पांडेय, पीडी डीआरडीए महेश नारायण पांडेय, विजयनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।